Home जिले के समाचार श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर कच्चा घाट रादौर में श्री रामचरित मानस का अखण्ड...

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर कच्चा घाट रादौर में श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ 10 जुलाई को

यमुनानगर (रादौर) । परम पूज्य बाबा श्री धुनी गिरी महाराज की 51वीं पुण्य स्मृत्ति के उपलक्ष में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर कच्चा घाट रादौर में श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ का आयोजन 10 जुलाई, मंंगलवार को सुबह 9 बजे  किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सुनील वर्मा ने बताया कि पुण्य स्मृत्ति के उपलक्ष में हवनयज्ञ व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामायण पाठ 10 जुलाई सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। रामायण पाठ क ा समापन 11 जुलाई को सुबह 9 बजे होगा और दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

NO COMMENTS

Exit mobile version