Home जिले के समाचार आदि क्षेत्रपाल नगर खेडे़ पर हुआ हवन यज्ञ व भंडारा

आदि क्षेत्रपाल नगर खेडे़ पर हुआ हवन यज्ञ व भंडारा

आदि क्षेत्रपाल रादौर में हवनयज्ञ करते स्थानीय लोग। 
आदि क्षेत्रपाल रादौर में हवनयज्ञ करते स्थानीय लोग। 
यमुनानगर (रादौर) । आदि क्षेत्रपाल महाराज रादौर पर रविवार को  भंडारे का आयोजन करवाया गया। जिसमें कस्बें के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें कस्बें के लोगों ने आहुति डालकर विश्वशांति व भाईचारे की कामना की। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए नपा वाईस चेयरमैन रोशनलाल सैनी ने बताया कि कस्बा रादौर में पिछलें कई वर्षों से कस्वावासियों के सहयोग से नगरखेडे पर भंडारे का आयोजन होता आ रहा हैं। भंडारे के माध्यम से कस्बा रादौर के लोगों की सुख शांति की कामना की जाती हैं। भंडारे में 36 बिरादरी के लोगों ने मिलजुलकर सहयोग किया हैं। यह भंडारा काफी समय से आयोजित होता आ रहा हैं। इस अवसर पर नपा वाईस चेयरमैन रोशनलाल, हुकमचंद, राजेश कुमार, रमेश कुमार, खेमचंद, टोनी सैनी, सुभाष चन्द्र आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version