Home क्राईम हलचल गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली बाइक

गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली बाइक

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Radaur, Bike found suspicious,

रादौर हलचल। गांव रादौरी के समीप एक किसान के गन्ने के खेत में एक बाइक संदिग्ध अवस्था में मिली। बाइक के दोनो टायर व नंबर प्लेट गायब है। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रादौरी बकाना रोड़ पर स्थित जयप्रकाश के गन्ने के खेत में एक बाइक संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी। सुबह के समय जब किसान अपने खेतो में पहुंचा तो उसे यह बाइक पड़ी दिखाई दी। बाइक के दोनो टायर व नंबर प्लेट गायब थी। उसने आसपास इसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे के लेकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version