Home जिले के समाचार बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत डाक्टरो ने किया मृत घोषित

बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत डाक्टरो ने किया मृत घोषित

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Radaur, government hospital,

रादौर हलचल। यमुनानगर से करनाल जा रही करनाल डिपो की एक बस में सवार एक वृद्ध व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की हद्य गति रूकने से मौत हुई है। मामले की सूचना मिलने पर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार करनाल डिपो की एक बस यमुनानगर से करनाल के लिए निकली थी। जैसे ही बस दामला के समीप पहुंची तो बस में सवार यात्री खरैती लाल (60) निवासी सैक्टर 6, करनाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद परिचालक दीपक कुमार ने चालक को बस को रादौर के सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। ताकि व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई जा सके। लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सको ने खरैती लाल को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version