Home जिले के समाचार लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : खदरी

लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : खदरी

यमुनानगर। भाजपा आईटी सेल जिला बैठक जगाधरी रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी  की अगुवाई में संपन्न हुई । बैठक में आगामी 2019 में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजेश सपरा ने कहा कि आज का युग बहुत तेजी से बदल रहा है और टेक्नोलॉजी के मामले में भारत भी अग्रणीय स्थान हासिल करने जा रहा है। हर युवा को आज के समय में अपने क्षेत्र के विकास मैं योगदान के लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर पर IT सेल जिला प्रभारी पंकज शर्मा ,जिला संयोजक विभोर पाहुजा, सह संयोजक दीपक मंगला ,मंडल संयोजक बांके अरोड़ा, नीरज गुप्ता ,कीमत पाल चोपड़ा जंगशेर सिंह, नवीन जैन कुलदीप दुग्गल ,अमरनाथ धीमान ,राकेश राणा, आदित्य जैन, अमन, विशाल ,चितरंजन आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version