Home जिले के समाचार विधायक  घनश्याम दास अरोड़ा ने शिव धर्मशाला के नवनिर्माण का किया उद्घाटन

विधायक  घनश्याम दास अरोड़ा ने शिव धर्मशाला के नवनिर्माण का किया उद्घाटन

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक  घनश्याम दास अरोड़ा ने कैंप में बनाए जाने वाली शिव धर्मशाला के नवनिर्माण का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। इस पर लगभग 50 लाख की राशि ख़र्च की जाएगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियाँ गिनवाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने यमुनानगर की कोई सुध नहीं ली और यमुनानगर से हमेशा सौतेला व्यवहार किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से यमुनानगर में इतने विकास कार्य हो चुके हैं जो पिछले कई वर्षों में नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपयों की राशि की स्वीकृति यमुनानगर के विकास के लिए की है।
image3मौके पर मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शमशेर सिंह , भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा,  युवा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम मेहता, राकेश प्रजापत सतीश ठाकरे गुलशन अरोड़ा विजय कालड़ा विक्की मेहंदीरत्ता चुन्नीलाल आदि काफी संख्या में मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version