Home Yamunanagar Yamunanagar : भाजपा में महिलाओं व हर वर्ग को प्रतिनिधित्व

Yamunanagar : भाजपा में महिलाओं व हर वर्ग को प्रतिनिधित्व

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar, BJP Yamunanagar,

यमुनानगर हलचल। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा जगाधरी रैस्ट हाउस में आयोजित बैठक में की गई, भाजपा बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की, बैठक में विशेष रूप से जगाधरी के विधायक एवं वर्तमान सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुना नगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,नगर निगम मेयर मदन चौहान ,चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद,चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट व भाजपा नेता कृष्ण सिंगला मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव हर तीन साल के बाद होते है, भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ,विधायक घनश्याम दास, मेयर मदन चौहान,चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री पद की जिम्मेवारी दोबारा से सुरेंद्र बनकट को सौंपी गई व दूसरे जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी कृष्ण सिंगला यमुनानगर को दी गई, 6  जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, संदीप गुर्जर, अमित गर्ग, सुमित गुप्ता, प्रमिला बक्शी, विजय बब्बर को बनाया गया, जिला मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेवारी कपिल मनीष गर्ग छछरौली को सौंपी गई, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी जगाधरी को बनाया गया, 6 जिला सचिव जॉनी राणा, संजीव गर्ग, जसविंदर सैनी, उषा रानी, कुसुमलता, सविता कंबोज को जिला सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिला सह-मीडिया प्रभारी कीमत पाल चोपड़ा को बनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा के विभिन्न मोर्चों की भी घोषणा कर दी गई है, भाजपा के जिला आईटी सेल की जिम्मेवारी आदित्य चावला यमुनानगर को दी गई है, जबकि युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष पुनीत बिंदल को बनाया गया है, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी पार्षद प्रीति जौहर, किसान मोर्चे की जिम्मेवारी विक्रम हड़ताल को दी गई है अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू और पिछड़े वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद कश्यप को बनाया गया है, भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी इरफान को सौंपी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जिला कार्यकारिणी में 33% प्रतिशत स्थान महिलाओं को दिया गया है, इस बार कार्यकारिणी में 5 महिलाओं को शामिल किया गया है, वहीं दो स्थान एस सी वर्ग को और दो स्थान बीसी वर्ग के प्रतिनिधियों को दिए गए हैं, कार्यकारिणी में सभी वर्गों एवं सभी समाजों के लोगों का प्रतिनिधित्व दिया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग ,चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने भाजपा के सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी व कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मेहनत से कार्य करें, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है, जल्दी ही विचार विमर्श करके भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की धोषणा की जाएगी।

NO COMMENTS

Exit mobile version