Home Radaur Radaur : दुकान में सेंध लगा कर सामान चोरी

Radaur : दुकान में सेंध लगा कर सामान चोरी

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Radaur, Shop theft,

Radaur Hulchul : घेसपुर-धौलरा रोड पर स्थित एक कनैफक्शरी व करियाना की दुकान में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने सेंध लगा दी और वहां से करीब 40 हजार रूपए का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक सुबह के समय जब दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रादौर पुलिस को दी शिकायत में रादौर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह घेसपुर कॉलोनी में करियाना की दुकान  करता है। जिससे वह अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। हर दिन की तरह मंगलवार की देर शाम भी वह अपनी दुकान बंद कर चला गया। लेकिन बुधवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी  दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा तो पता चला कि दुकान का सामन बिखरा हुआ था और दुकान से करीब 40 हजार रूपए का सामान गायब था। जिसके बाद उसने मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

छोटीबड़ी खबर के लिए बने रहिए यमुनानगर हलचल के साथ 

NO COMMENTS

Exit mobile version