Home जिले के समाचार ग्राम पंचायत जुब्बल ने क्रिकेट टीम को दी किट

ग्राम पंचायत जुब्बल ने क्रिकेट टीम को दी किट

यमुनानगर (रादौर)। ग्राम पंचायत जुब्बल की ओर से बुधवार को गांव की क्रिकेट टीम को सरपंच मान सिंह कांबोज ने किट प्रदान की। ग्राम सचिव राकेश शर्मा की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में गांव के युवाओं ने बढचढ कर भाग लिया। इस अवसर पर सरपंच मानसिंह कांबोज ने कहा कि पंचायत गांव में खेलों को बढावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। गांव के युवा इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अच्छा प्रदर्शन करें। युवा नशे का त्याग कर खेलों की ओर ध्यान दें। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बढावा देने के लिए पंचायत समय समय पर खेलों का सामान उपलब्ध करवाती रहेगी। इसके अलावा पंचायत की ओर से तीन आंगनवाडी केद्रों में हजारों रूपए की लागत से तीन इंवर्टर व बैटरे भेंट किए गए। सरपंच ने कहा कि गांव में बिजली की कमी को देखते हुए आंगनवाडियों में बैटरे व इंवर्टर  दिए गए है। इससे आंगनवाडियों में कार्यकुशलता बढेगी। इस अवसर पर सचिव राकेश शर्मा, अशोक कुमार, विकास, प्रिंस, नीतिन, अनुराग, अखिल, अमन, अंकित, निशांत आदि मौजूद थे।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version