Home जिले के समाचार पार्षद डॅा प्रीत गर्ग व भाजपा नेत्री प्रेमलता गर्ग ने किया पौधारोपण

पार्षद डॅा प्रीत गर्ग व भाजपा नेत्री प्रेमलता गर्ग ने किया पौधारोपण

प्राईमरी स्कूल रादौर में पौधारोपण करती नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग व अन्य। 
प्राईमरी स्कूल रादौर में पौधारोपण करती नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग व अन्य। 
यमुनानगर(रादौर)। नगरपालिका पार्षद डॅा प्रीत गर्ग व भाजपा नेत्री प्रेमलता गर्ग ने बुधवार को प्राईमरी स्कूल रादौर व देवी मंदिर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण को लेकर शपथ ग्रहण करवाई। नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग ने कहा कि पौधारोपण समय की मांग है। हमें पौधारोपण करके वातावरण को दूषित होने से बचाना चाहिए। आज पेड पौधों के अभाव में वातावरण तेजी से बिगडता जा रहा है। जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड रहा है। पेड पौधों के अभाव में हमें स्वच्छ हवा नहीं मिल पा रही है। सभी पेड पौधे लगाकर धरती को हराभरा रखने में सहयोग करे। तभी हम अपनी आने वाली पीढी को एक स्वच्छ वातावरण दे सकते है। हमें मिलजुलकर पौधारोपण के कार्यों को संपन्न करवाना चाहिए और दूसरों को भी पौधारोपण के कार्यों से जोडना चाहिए।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version