Home जिले के समाचार दो क्विंटल लडू और दो क्विंटल केले बांटकर मनाया हिन्दू सिख एकता...

दो क्विंटल लडू और दो क्विंटल केले बांटकर मनाया हिन्दू सिख एकता सुरक्षा मंच के अध्यक्ष  हरप्रीत सिंह बत्रा का जन्मदिन

समाजसेवी हरप्रीत सिं‍ह बत्‍रा को उनके जन्मदिन पर उपहार भेंट करते समर्थक
समाजसेवी हरप्रीत सिं‍ह बत्‍रा को उनके जन्मदिन पर उपहार भेंट करते समर्थक
यमुनानगर। जगाधरी के प्रमुख समाज सेवी व हिन्दू सिख एकता सुरक्षा मंच के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बत्रा का जन्मदिन  युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हल्का जगाधरी में मोटर साइकिल रैली  निकाल कर मनाया। इस मौके पर युवाओं ने स.हरप्रीत सिंह बत्रा का जन्म दिवस मानाने का अलग ही तरीका अपनाया दो कविंटल लडू और दो क्विंटल केले लेकर पूरे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बाटकर हरप्रीत सिंह बत्रा के 36वे जन्मदिन को यादगार दिवस के रूप में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर हरप्रीत बत्रा से केक कटवा और लड्डू से मुँह मीठा करवा कर इस कार्यक्रम की शुरवात की । इस अवसर पर स.हरप्रीत सिंह के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं,मित्रो व कई सामाजिक संस्थाओं के लोग भी जनमकी बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस मोटरसाइकिल रैली में लवकेश लकी,कुलविंदर सिंह खेरी, स.रंजीत सिंह,स.गुरजीत सिंह कंग,जयपाल, आशीष कुमार,सतीश कुमार,करमवीर,राम कारन,शिम्पी कक्कड़,अंकित कश्यप,रविंदर कुमार,रमेश कुमार,वनोद भाटिया,रवि हड़ोली,देवी दयाल,गगनदीप भाटिया,गुरप्रताप सिंह अवं अन्य साथी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

Exit mobile version