Home जिले के समाचार इनेलो में शामिल हुए सैंकडाे युवा

इनेलो में शामिल हुए सैंकडाे युवा

यमुनानगर। इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय में सैंकडाे युवा इनेलो में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि इनेलो के प्रति हर वर्ग के लोगों का रूझाान बढ रहा है। बढी संख्‍या में युवाओं के इनेलो मे शामिल होने से साफ है कि युवा भी इनेलो की नीतियों को पसंद करते हैं। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खातमे का दावा करने वाली भाजपा में ही भ्रष्‍टाचार का बोलबाला है। जनता भी अब यह समझ गई है कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है। उन्‍होंने दावा किया कि आने वाली सरकार इनेलो की ही बनेगी।

yamunanagar hulchul inalo dilbagh singh

 

NO COMMENTS

Exit mobile version