Home जिले के समाचार चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को मंदिर याद आने लगा : दिग्विजय

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को मंदिर याद आने लगा : दिग्विजय

दिग्विजय सिंह चौटाला ने सैनी धर्मशाला में बैठक को संबोधित करते हुए।
यमुनानगर (साढौरा)। आगामी चुनावों में सत्ता खिसकती देखकर भाजपा राम व गाय को मुद्दा बनाकर वोट हथियाना चाहती है। लेकिन भाजपा के वादों से चोट खाई देश की जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को गोहानपुर सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने, वन रैंक वन पैंशन देने, रोजगार के 3 करोड़ अवसर पैदा करने व लूटेरों का पैसा देश में वापस लाकर प्रत्येक देशवासी के खाते में 15 लाख पहुंचाने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। जिससे प्रत्येक वर्ग में भाजपा के प्रति नाराजगी है। सांसद दिग्वीजय चौटाला ने कहा कि इनेलो का प्रत्येक नेता व कार्यकत्र्ता स्व.ताऊ देवीलाल के सपनों का निर्माण करना चाहता है। ताऊ देवीलाल ने अपना सर्वस्व प्रदेश में सद्भाव कायम करने व प्रदेश के विकास में न्यौछावर कर दिया। उनके दर्शाए रास्ते पर चलते हुए केवल इनेलो ही प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। उन्होंने दावा किया इनेलो को मिल रहे भरपूर समर्थन से किसान का बेटा प्रदेश का सीएम होगा और दलित की बेटी देश की पीएम होगी। इससे पूर्व सभा के आयोजक रविन्द्र सैनी ने युवा सैनी समाज की तरफ से दिग्विजय सिंह चौटाला का अभिनंदन किया। दिग्वीजय सिंह चौटाला ने सैनी धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के लिए अपने सांसद कोटे से सवा लाख का अनुदान देने की घोषणा की। मौके पर कुसुम शेरवाल, चरण सिंह जटपुरा, ईश्वर सिंह पलाका, सुषमा चौधरी, प्रवीण चहल, महिन्द्र आर्य, परमजीत सिंह परभौली, गुरविन्द्र तेजली, मोहित, देवीदयाल, सिकंदर, नवनीत, प्रदीप व राहुल उपस्थित थे।
रिपोर्ट : कुलदीप हर्ष
सैनी धर्मशाला में बैठक में उपस्थित लोग
सैनी धर्मशाला में बैठक में उपस्थित लोग
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version