Home जिले के समाचार पंचायत कायम रखने के लिए दिग्विजय सिंह को सौंपा मांगपत्र

पंचायत कायम रखने के लिए दिग्विजय सिंह को सौंपा मांगपत्र

नगर पंचायत संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद दिग्विजय ने पंचायत कायम रखने बारे मांग पत्र सौंपा
नगर पंचायत संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद दिग्विजय ने पंचायत कायम रखने बारे मांग पत्र सौंपा
यमुनानगर (साढौरा)। पंचायत समर्थकों द्वारा पंचायत ही कायम रखने की मांग को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को मांग पत्र सौंपा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने पंचायत कायम रखने के लिए अपने हरसंभव सहयोग करने का वादा किया। पंचायत समर्थकों इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, दिलावर हुसैन, रणधीर सिंह, गोपाल सिंह व जय सिंह सैनी ने दिग्विजय चौटाला को मांग पत्र देकर पंचायत बहाली के लिए समर्थन की मांग की थी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कस्बे में शांति के साथ विकास के लिए पंचायत ही ठीक है। इससे पहले भी उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला ने नगरपालिका को भंग करके पंचायत राज लागू किया था। अब फिर से नगरपालिका लागू किए जाने का इनेलो द्वारा विधानसभा में विरोध किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार न मानी तो इनेलो की सरकार बनने पर नगरपालिका को भंग करके पंचायत कायम की जाएगी।
रिपोर्ट : कुलदीप हर्ष
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version