Home जिले के समाचार नपा पार्षद व युवा कांग्रेसी नेता पर चलाई गोली, बाल बाल बचे

नपा पार्षद व युवा कांग्रेसी नेता पर चलाई गोली, बाल बाल बचे

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Radaur, Municipal councilor, attacked,

#यमुनानगर_हलचल। नगरपालिका पार्षद व युवा कांग्रेसी नेता पर रंजिशन कुछ युवको ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरो ने उन पर फायरिंग भी की। लेकिन गनीमत रही कि गोली कार की डिग्गी में जा लगी। हमले में पार्षद की कार क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

नगरपालिका पार्षद व युवा कांग्रेसी नेता देवेन्द्र लक्की ने बताया कि रविवार की दोपहर को वह अपनी कार में सवार होकर कुरूक्षेत्र की ओर जा रहा था। कार में उनके साथ अरूण व धर्मबीर भी मौजूद था। इस दौरान जब वह गांव अलीपुरा के समीप पहुंचे तो पीछे से दो तीन कारे तेज रफ्तार से आई और उनकी कार को साइड मारी। साइड लगने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई लेकिन उन्होंने किसी प्रकार कार को संभाला। तभी हमलावरो ने उनकी कार पर रॉड दे मारी जिससे कार का शीशा टूट गया।

उन्होंने कार की रफ्तार बढ़ाई लेकिन हमलावरो ने उनकी कार पर फायरिंग की। जिससे एक गोली कार की डिग्गी में जा लगी। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग लिए। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी जसमेर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमले में प्रयोग की गई एक कार को कब्जे में लिया गया है। लिखित शिकायत के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

Exit mobile version