Home Radaur Radaur : इनेलो के बढ़ते कुनबे से संगठन को मिल रही मजबूती...

Radaur : इनेलो के बढ़ते कुनबे से संगठन को मिल रही मजबूती – राणा

#यमुनानगर_हलचल। रादौर, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में गांव बीड बलसुवा से सरपंच रणधीर, शमशेर सिंह, लक्ष्मी चंद, नीरज कुमार, सुल्तान खान, दयाल नंबरदार, सिंगराम,रामपाल सैनी, राजगोपाल सैनी, जय सिंह, राजकुमार, राजेश, केशोराम, मुख्यतार राम, देसराज, माया राम, नरेश कुमार, गुरदयाल, जगदीश, तिरलोचन, संजू, मुकेश कुमार, निर्मल कुमार, राजकुमार, पालाराम, मामराज, अमन कुमार, सोहन लाल, दारा राम ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।

पूर्व विधायक ने इनेलो में शामिल होने वाले सदस्यो का पटका पहनाकर सम्मान किया और उन्हें आश्वासन दिया कि इनेलो में उन्हें पूरा मान सम्मान दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर श्यामसिंह राणा ने कहा कि इनेलो पार्टी किसानों, मजदूरों व जमीन से जुडे लोगों की पार्टी है। इनेलो पार्टी ने हमेशा जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है। जिस कारण ही आज एक बार फिर से प्रदेश में इनेलो का संगठन मजबूत होता जा रहा है। रादौर हल्के में हर दिन लोग इनेलो पार्टी के साथ जुड कर उसे मजबूती प्रदान कर रहे है। आने वाला समय प्रदेश में इनेलो पार्टी है। लगातार इनेलो के बढ़ रहे कुनबे से साबित होता है कि प्रदेश में आगामी सरकार इनेलो की बनेगी और हर वर्ग के लोगो के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई जाएगी।   

NO COMMENTS

Exit mobile version