Home Yamunanagar Yamunanagar : निगम कार्यालय में महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Yamunanagar : निगम कार्यालय में महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Mayor Nagar Nigam Yamunanagar Jagadhri
नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराते महापौर मदन चौहान

Yamunanagar Hulchul : 73वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर मदन चौहान की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। महापौर मदन चौहान ने निगमायुक्त अजय सिंह तोमर व उप महापौर रानी कालड़ा के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने एफएसओ प्रमोद कुमार दुग्गल के नेतृत्व में मार्च पास्ट कर रहे दमकल कर्मियों की सलामी ली। इसके बाद सभी निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीन गान में भाग लिया।

महापौर मदन चौहान ने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त हमारे ऐसे राष्ट्रीय पर्व है, जिन्हें पूरा भारत देश मिलकर मनाता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व है। यह पर्व हमारे देशभक्तों के तप, त्याग व बलिदान से जुड़ा है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लंबा संघर्ष करना पड़ा है। आजादी के लिए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगत सिंह और लाला लाजपतराय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, पार्षद संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

Exit mobile version