Home Yamunanagar Yamunanagar : अधिकारियों ने दी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Yamunanagar : अधिकारियों ने दी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

DC Yamunanagar, SP Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul
Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि भारत की आजादी में असंख्य वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं और 26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र हुआ और इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि हम सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी दिलाने वाले व आजादी को कायम रखने वाले शहीदों के बलिदानों को अवश्य याद रखना चाहिए और हमेशा अपने देश की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करना चाहिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, बिलसापुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम दिलबाग सिंह, नगराधीश अशोक कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, उप निदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

NO COMMENTS

Exit mobile version