Home जिले के समाचार करनाल सडक मार्ग पर ट्रक हादसा

करनाल सडक मार्ग पर ट्रक हादसा

truck1 1रादौर। यमुनानगर-करनाल सडक मार्ग पर गांव खजूरी में शुक्रवार की सुबह एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बजरी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सडक के बीच में पलट गया। सडक के बीच में पलटने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व बजरी को सडक से दूर कर जाम को खुलवाया। लेकिन इस दौरान लगभग चार घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा लोगों, छात्र-छात्राओ व आम आदमी को अपने गणतव्य तक जाने में देरी हुई। जबकि बहुत से लोगों ने जाम से बचने के लिए दूसरे सडक मार्गो का सहारा लिया। दुर्घटना में ट्रक चालक को आशिंक रूप से चोटे आई। ट्रक चालक कुलविन्द्रसिंह ने बताया कि वह बल्लेवाला से ट्रक में बजरी लेकर करनाल जा रहा था। श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के पास पीछे से दूसरे ट्रक चालक ने उसके ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। जिस कारण उसका ट्रक पलट गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version